चंडीगढ़ में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर धमाका, ग्रेनेड फेके :गैंगस्टर-टेरर अटैक का शक, NIA पहुंची

चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार को रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर ग्रेनेड अटैक हुआ। जिससे घर में 7 से 8 इंच का गड्‌ढा पड़ गया। खिड़कियों के शीशे टूट गए। 3 हमलावर ऑटो से आए थे और वारदात के बाद उसी ऑटो से भाग निकले। धमाके की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत भारी पुलिस फोर्स घर में पहुंच चुकी है।

जांच के लिए मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें बुला ली गई हैं। धमाके में इस्तेमाल सामग्री की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा रवाना हो गई हैं। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद 2 संदिग्ध युवकों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस टेरर और गैंगस्टर एंगल पर जांच कर रही है।

घटना सेक्टर-10 के मकान नंबर 575 में हुई। ये घर रिटायर्ड प्रिंसिपल भूपेश मल्होत्रा का है। घटना के समय परिवार घर में बरामदे में बैठा हुआ था।

घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है। इस घटना के पीछे कौन है इसका अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस के अधिकारी अभी परिवार से पूछताछ कर रहे हैं। साथ ही पूछा जा रहा है कि क्या उनका किसी से झगड़ा या कोई अन्य विवाद तो नहीं है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!