महिला को मारने वाले लेपर्ड का तीसरे दिन भी नही लगा कोई सुराग: वन विभाग ड्रोन से कर रहा सर्च,पिंजरा भी लगाया

उदयपुर के झाड़ोल में नेशनल हाईवे-58 ई के पास कीरट वनखंड में महिला को मारने वाले लेपर्ड का मंगलवार तीसरे दिन तक पता नहीं लग पाया है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम जंगल के आस-पास लगातार निगरानी बनाए हुए है। ड्रोन की मदद से लेपर्ड की लोकेशन पता की जा रही है। हालांकि जंगल में विजिबिलिटी कम होने से दिक्कत आ रही है। संभावित जगहों पर पिंजरा भी लगाया गया है। पहाड़ी पर लंबी घास होने से लेपर्ड के दिखने में मुश्किल हो रही है। वन विभाग की टीम पहाड़ी की चोटी पर बैठकर जंगल में निगरानी बनाए हुए है। इसके साथ ही मूवमेंट देखने के लिए 7 ट्रैप कैमरे लगाए गए है। इधर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें, बीते तीन महीने इस क्षेत्र में लेपर्ड एक महिला और बच्चे सहित 3 जनों को शिकार बना चुका है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!