डूंगरपुर में एक मकान पर फहराया फिलिस्तीनी झंडा : पुलिस के पहुंचने से पहले उतारा झंडा , नाबालिग सहित मां को किया डिटेन
डूंगरपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । कोतवाली थाना क्षेत्र के पातेला मोहल्ले में एक मकान पर फिलिस्तीनी झंडा फहराया गया। झंडे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही झंडे को उतार लिया गया। पुलिस ने घर से झंडे को बरामद कर लिया है। वहीं, झंडा फहराने वाले नाबालिग युवक और उसकी मां को डिटेन कर लिया है। पुलिस और खुफिया विभाग फिलिस्तीनी झंडा डूंगरपुर तक कैसे आया इसकी पड़ताल में जुटे हैं।
एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि शहर के पातेला मोहल्ले में एक रिहायशी मकान पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने की सूचना मिली। घर पर झंडा लगे हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे थे। जिस पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट हो गई। कोतवाली सीआई भगवानलाल टीम के साथ पुलिस टीम घर को खोजते हुए पहुंच गई, लेकिन झंडे को उतार लिया गया। वहीं, मकान की पहचान करते हुए पुलिस ने पड़ताल की। मकान में एक नाबालिग लड़के के साथ ही उसकी मां रहती है। 13 वर्षीय नाबालिग 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
पुलिस ने मकान की तलाशी में फिलिस्तीन का झंडा बरामद कर लिया, जिसमें काला, सफेद और ग्रीन कलर के झंडे के साथ ही लाल कलर का त्रिभुज बना हुआ है। घर पर फिलिस्तीन के झंडे के साथ ही कई दूसरे धार्मिक झंडे पर फहराए हुए थे। पुलिस ने नाबालिग के साथ ही उसकी मां को डिटेन कर लिया है।
पुलिस ओर खुफिया विभाग पातेला मोहल्ले में युवक तक झंडा कैसे पहुंचा। इसकी जांच में जुटी है। वहीं, झंडे को लेकर परिवार के लोगों की ओर से भी कोई रोक टोक नहीं की गई। पुलिस झंडा कैसे और किसने लाकर दिया। वहीं, मकान पर फिलिस्तीन के झंडे को लहराने के मकसद को लेकर पूछताछ कर
