विभिन्न शिक्षक समस्याओं से अवगत करवाया प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी को
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर के ननिहाल सिंह चौहान से स्थाईकरण और एसीपी प्रकरण को लेकर वार्ता की गई, जिसमें करीबन 300 शिक्षकों के शेष रहें स्थाईकरण तथा एसीपी प्रकरण से सम्बन्धित बकाया शिक्षकों की सूची के आदेश जल्द निकाले जाए कुछ शिक्षकों का 1 सितंबर 2023 से एक माह का वेतन नहीं मिला बकाया वेतन दिया जाए शिक्षक और प्रबोधक शिक्षकों के वेतन विसंगति पर चर्चा करते हुए एक इंक्रीमेंट बकाया के आदेश किए जाए गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए, जैसे बी,एल,ओ, आदि एकलव्य मॉडल स्कूल में लगे अध्यापक, अधिशेष शिक्षकों का समायोजन ,स्टाफिंग पैटर्न रोस्टर रजिस्टर, विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाना की समस्या पर चर्चा की गई।
इस दौरान ब्लॉक महामंत्री गौरीशंकर खटीक, मुकेश मीणा, दलाराम मीणा, धर्मेन्द्र कुमार महावार ,पुखराज मीणा, गजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, दीपक मीणा नवीन मीणा सुजान मीणा, गुलाब,भूपेन्द्र जाटव, राजेश वर्मा, रामावतार, सुनिल कुमार आदि शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
