वन्यजीव परिरक्षक सुथार ने बच्चों को सांपों के बारे में जानकारी दी
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के सेंट थॉमस जूनियर स्कूल में शुक्रवार को वन्यजीव परिरक्षक कमलेश सुथार ने बच्चों को सांपों से संबंधित विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की सांपों के बारे में फेली विभिन्न भ्रांतियां एवं अंधविश्वास को दूर किया गया। इस दौरान कमलेश सुथार का श्री नाकोड़ा शिक्षण संस्थान के सचिव ने ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया,स्कूल स्टाफ के डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार,प्रधानाचार्य रिंकू आमेटा, रुखसार बानु, रेखा जाट, रजिया बानु, रेखा गर्ग, कविता, नेहा, रेणुका सहित अभिभावक उपस्थित थे।
