घासा के निजी विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के घासा के विवेकानंद विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्र- छात्राओं ने शिक्षक -शिक्षिकाओ की भूमिका निभाते हुए सभी कक्षाओ में शिक्षण करवाया। अन्त में घासा पंचायत की पीईईओ तरन्नुम पठान द्वारा विद्यालय के स्टाफ का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पीईईओ ग्राम पंचायत घासा और विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। संचालक नारायण लाल डाँगी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हमें शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कारो का विकास करना होगा तभी देश आगे बढेगा। पीईईओ तरन्नुम पठान ने बताया की माता -पिता और गुरुजनो का आदर सत्कार करते हुए सभी अपने जीवन पथ पर अग्रसर हो। इस दौरान ममता झाला, प्रकाश भाटी, लता लोहार, इन्द्रा डाँगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!