सोम नदी कि नयी बनी पुलिया कि रपट पर बहता पानी देपुर से डुगरपुर जाने के मार्ग चार घण्टे बंद रहा
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे व आस- पास के गाँवो में आज दिनभर तेज रिमझीम बारीश का दौर चला इस दरम्यान सदर बाजार होली चौक की सडको पर पानी बह निकला ग्राम पंचायत की और से सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से नही होने पर नालियो का गंदा पानी सडको पर बहता रहा वही बिछीवाडा चौराई गुमानपुरा, श्यामपुरा, ढेलाना कटेव के जलाशय व एनिकट में पानी की आवक जारी थी वही देपुर सोम नदी कि पुलिया का विहगम दृश्य हाल ही मै नया बना पुलिया कि रपट पर भी पानी बह निकला जो कि डुगरपुर जिले को जोडता है वही रेल्वे पुल का नजारा भी देखतें बनता है । देपुर के ग्रामीण बच्चे पिपलादा स्कूल इसी मार्ग से जाते है । आवागमन बांधित रहा वही दृश्य को देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणो ने मोबाइल पर फोटो कवरेज करते हुए सोशल मिडिया पर डालते नजर आये ।वही अमरपुरा ओडा पुल के पास बाइक सवार अपनी बाइक के साथ बह गया जैसे तैसे निकला बाइक सोम नदी में बह गयी ।
