केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के फतहनगर की नगर पालिका क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में गुरु शिष्य परंपरा के अनुसार शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य सुरेश खटीक से केक कटवाया तथा उपस्थित अध्यापकों को ओपरना ओढ़ाकर श्रीफल भेंट किया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के शिक्षण कार्य का स्वाग अभिनय व सांस्कृतिक कार्यक्रम से माहौल को रोमांचित किया। प्रधानाचार्य खटीक ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अध्यापक संजय गहलोत, पवन खटीक, शंकर गाडरी ,कृष्णा माहेश्वरी,रक्षा जैन, पुष्पा जोशी ,चंद्रप्रकाश दुग्गड़, मयंक तातेड़ आदि उपस्थित थे।
