मैंने भाजपा की हां-में-हां नहीं मिलाई, इसलिए मैं देश विरोधी:सांसद राजकुमार रोत बोले – मैं हिंदू नहीं हूं लेकिन मैं सभी धर्मो का सम्मान करता हूं

बांसवाड़ा-डूगरपुर के सांसद राजकुमार रोत अपने दो दिवसीय दौर पर बाड़मेर और बालोतरा पहुंचे। रविवार को रामसर में विश्व आदिवासी अधिकार प्रोग्राम में पहुंचे। सोमवार को बालोतरा और समदड़ी में प्रोग्रामों में शामिल होंगे। रविवार रात को मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा- हम ट्राइबल की बात करते है तो बीजेपी को खलबली और मिर्ची लग जाती है। बीजेपी की हां में हां नहीं मिलाया तो इसलिए मैं देश विरोधी हो गया। रोत ने कहा कि मैं हिंदू नहीं हूं लेकिन मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। सांसद राज कुमार रोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- जल, जंगल और जमीन को लेकर लोग बैठे हुए है खातेदारी जमीन नहीं है। संवैधानिक प्रावधान जो मिलना चाहिए वो आज भी धरातल पर लागू नहीं है। जहां वो एससी, एसटी या ओबीसी किसी वर्ग का हो धरातल पर नहीं मिल रहा है। देश लेवल पर डिमांड चल रही है कि जातिगत जनगणना। हमारे संविधान में जनगणना का प्रावधान है। 10 सालों से जनगणना हो रही है लेकिन भाजपा सरकार में आने के बाद जनगणना नहीं हुई है, करवा भी नहीं रहे है देश लेवल पर यह मुद्दा छिड़ा हुआ है। सरकार को मजबूर होकर जातिगत जनगणना करवानी पड़ेगी।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर रोत ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे मेरे विरोधियों पर तरस आता है। राजस्थान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल आए है। उन्होंने आदिवासी इलाके में भ्रमण किया। देखा और महसूस किया आजादी के बाद आदिवासी इलाके में मूलभूत सुविधाओं को लेकर काम नहीं हुआ है। रिजर्वेशन को लेकर भी काम नहीं हुआ है। प्रभारी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद किसी भी नेता ने कोई काम नहीं करवाया है वो राजकुमार कर रहा है। वो अच्छा काम कर रहा है। प्रभारी यह कह रहे है। हर इलाके में प्रोग्राम होने के बावजूद हमारे दूषित भाजपा के लोग है उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को दूषित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने दौरा किया, अगर दो सीटों पर उपचुनाव नहीं होते तो वो भ्रमण नहीं करते और उनके हाल क्या है वो नहीं जानते थे। चुनाव होने के बावजूद कह रहे है कि राजकुमार रोत देश विरोधी है।

रोत ने कहा कि एक ही ट्रेड चला हुआ है जो भाजपा विरोधी है उनको वो धर्म विरोधी और देश विरोधी लगता है। एक एजेंडा चला रखा है। जिसने भी भाजपा के खिलाफ बोला, हालांकि मैं किसी के खिलाफ नहीं बोलता हूं। भाजपा की हां में हां नहीं मिलाया वो उनको देश विरोधी लगता है। उनके बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जनता सब समझ रही है। उल्टा भाजपा का ही नुकसान हो रहा है। आदिवासी इलाके में आकर आदिवासी लीडर के खिलाफ इस तरीके से बयान बाजी करोंगे। आदिवासी समाज समझदार हो गया है पहले जैसा नहीं रहा हे। वक्त आने पर जरूर जवाब देगा।

मैं हिंदू नहीं हूं लेकिन मैं सभी धर्मो का सम्मान करता हूं – सांसद रोत

हिंदू नहीं हूं इस सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के आधार पर देखा जाए आजादी के बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट आए है। तीन बिंदुओं के आधार पर देखते है तो आदिवासी समुदाय किसी धर्म समुदाय में नहीं आता है। संविधान में भी प्रावधान कर रखा है कि हर व्यक्ति अपने हिसाब से धर्म अपनाने या नहीं अपनाने का अधिकार है। इसका पहला उदाहरण आप देख सकते हो, भीमराव अंबेडकर जी ने जिन्होंने देश का संविधान बनाया, 1950 में संविधान लागू हुआ और 1952-53 में महाराष्ट्र में चार लाख लोगों के साथ अंबेडकर जी ने बौद्ध धर्म अपनाया था। क्योंकि संविधान में प्रावधान है और स्वतंत्रता है। मैं यह कहता हूं कि मैं हिंदू नहीं हूं मैं इसाई नहीं हूं मैं किसी धर्म में नहीं हूं। आदिवासी खुद की पर्सनल आईडिटी है। कोई व्यक्ति किसी धर्म को माने चाहे बौद्ध, ईसाई, जैन को माने उस पर नहीं जाना चाह रहे है।

हम ट्राइबल की बात करते है तो बीजेपी में खलबली और मिर्ची क्यूं लगती है

राज कुमार ने कहा- मेरी आईडोलॉजी कहती है कि हम किसी धर्म व्यवस्था में नहीं आते है। यह संविधान हमको आजादी देता है। एतिहासिक पृष्ठभूमि है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई जजमेंट है। लेकिन बीजेपी को लगता है कि मैं हिंदू नहीं हूं इसका मतलब हिंदू धर्म का विरोधी नहीं हूं। जैन धर्म ने अलग से धर्म की डिमांड की। जैन कट्‌टर हिंदू को फॉलो करता है लेकिन उनका धर्म जैन अलग है। जैन धर्म की जनगणना होती है। तो ट्राइबल बात करता है तो क्यूं खलबली और मिर्ची लगती है भाजपा को। भाजपा ने देश में धर्म के नाम पर एक एजेंडा चला रखा है। उनको यहीं दिक्कत है यह लोग धर्म से बाहर निकल जाएंगे। तो मानसिक गुलामी से बाहर निकल जाएंगे तो हमारे हिसाब से वोटबैक में कनवर्ट नहीं होगा। यह उनको डर है। हम किसी धर्म के विरोधी नहीं है। हम सब धर्म का सम्मान करते है। यह वास्तविता है कि आदिवासी धर्म पूर्वी व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

सांसद रोत बोले- डिपार्टमेंट के मंत्री नहीं है वो भाजपा के प्रचार मंत्री बनकर काम कर रहे है।

डीएनए जांच करवाने के सवाल पर राजकुमार रोत ने कहा कि यह बीजेपी की बौखलाहट है। बीजेपी के अंदर जो मंत्री बने हुए है चाहे वो एससी-एसटी का हो, उनको एक पर्ची पकड़ाई जाती है उसके आधार पर बोलने के लिए कहा जाता है। वो यह भूल जाते है कि हम क्षेत्र का कम्यूनिटी का प्रतिनिधित्व करने आए है। वर्तमान में भाजपा के जितने भी मंत्री है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, हमारे टीएडी मंत्री बाबूलाल जी को देख लो। वो डिपार्टमेंट के मंत्री नहीं है वो भाजपा के प्रचार मंत्री बनकर काम कर रहे है। डिपार्टमेंट में क्या हो रहा है उनको नहीं पता है। एक डिपार्टमेंट के मंत्री की जिम्मेदारी होती है कि स्कीम को धरातल पर लागू किया जाए। जिस इलाके या लोगों के लिए डिपार्टमेंट बना है। लेकिन वो भाजपा के प्रचारक मंत्री बनकर काम कर रहे है। डिपार्टमेंट चोर और चूहों की तरफ डिपर्टमेंट खोखला कर दिया है। राजस्थान भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर पहुंच चुका है। उनको नहीं पता है। डिपार्टमेंट के मंत्री नहीं है वो भाजपा के प्रचारक मंत्री बनकर काम कर रहे है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!