ऋषभदेव में मुनि तरुण सागरजी का समाधि दिवस समारोह मनाया

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । ऋषभदेव में मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज का छठा समाधि दिवस समारोह आचार्य पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन समाज एवम तरुण क्रांति मंच के सयुक्त ततावधान में श्री भट्टा रक यश कीर्ति दिगम्बर जैन गुरुकुल परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया।

आचार्य पुलक सागर जी महाराज ने विनयांजलि देते हुए बताया की आचार्य पुष्पदंत सागरजी दोनो शिष्य तरुण सागर एवम पुलक सागर किस तरह पुष्पित हुवे उन्होंने अतीत के लम्हो में खोते हुवे कहा जो प्यार स्नेह वात्सल्य भाव तरुण सागरजी से मिला उतना जीवन में किसी से नहीं मिला , हम दोनो राम लक्ष्मण की जोड़ी की तरह साथ साथ समय गुजारा, मेने बहुत कुछ तरुण सागर से सीखा वो कभी भूल नहीं सकता हु , वे बहुत भाव विभोर हो गए। समाज के भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया मुनि तरुण सागर ने सबसे कम उम्र में दीक्षा बांसवाड़ा के बागीदौरा में आचार्य पुष्पदंत सागरजी से ली । उन्होंने धर्म को मंदिर से बाहर निकल कर जन जन तक पहुंचाया , वे स्वयं जलकर दूसरो को प्रकाशित किया, उनके कड़वे प्रवचन की पंद्रह लाख पुस्तके प्रकाशित हुई। उन्होंने युवाओं को धर्म अध्यात्म से जोड़कर जन जागरण किया। मुनि श्री ने लालकिले से अहिंसा महाकुंभ का आयोजन कर गो वध मांस निर्यात का विरोध किया। उन्होंने भारतीय सेना , विधान सभा एवम जेल में भी संबोधन किया । तरुण क्रांति मंच के अध्यक्ष ऋषभ दोवाडिया ने बताया की गुरु तरुण सागर जी के हम पर कई उपकार है, उन्हे हम कभी नहीं भूल सकते है । इससे पूर्व तरुण सागर जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी ,अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदर लाल भाणावत , तरुण क्रांति मंच के महामंत्री सुनील किकावत, ऋषभ दलावत, आनंद मेहता, जय प्रकाश गांधी, विनोद शाह, विजय लूनदिया, अखिल भारत पुलक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फंदूओत ,महिलाजागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा मीना झांझरी ,महामंत्री बीना टोंग्या, इंदौर के हेमंत झाझरी , बांसवाड़ा अहमदाबाद के पुलक मंच, भीलवाड़ा ,खेरवाड़ा , परसाद ,डूंगरपुर, आसपास के समाज जनों ने मुनि श्री को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!