मंदिर मंडल नाथद्वारा के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा “भामाशाह विभूषण सम्मान” से किया सम्मानित
- पूज्यपाद तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से मंदिर मंडल नाथद्वारा के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा “भामाशाह विभूषण सम्मान” से किया सम्मानित
- पूज्यपाद तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से मंदिर मंडल,नाथद्वारा के बालिका शिक्षा में विद्यालय निर्माण में 6.97 करोड रू. के उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिए शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार ने “भामाशाह विभूषण सम्मान” से किया सम्मानित
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.ची.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से नाथद्वारा मंदिर मंडल द्वारा शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, हाल ही में आधुनिक सुविधा संपन्न रा.उ.मा.बा.विद्यालय भवन परिसर का निर्माण करवाया गया जिसमें छात्राओं के नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई! मंदिर मंडल द्वारा छात्रवृत्ति,भवन निर्माण,और विभिन्न सांस्कृतिक,धार्मिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है ! पूज्यपाद गो.ति.108 श्री राकेश जी महाराज श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बावा की प्रेरणा से मंदिर मंडल,नाथद्वारा ने नारी शिक्षा उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए राजकीय कन्या महाविद्यालय नाथद्वारा हेतु भूमि दान व महाविद्यालय भवन निर्माण का पुनीत कार्य भी संपन्न करवाया ! सत्र 2023 24 में शिक्षा के क्षेत्र में 6.97 करोड रुपए का महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया जो अत्यंत उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय कार्य है, हाल ही में उनके द्वारा बालिका शिक्षा के लिए ‘स्वतंत्रता सेनानी श्री नरेंद्र पाल सिंह चौधरी रा.बा.उ. मा.विद्यालय,नाथद्वारा’ के नवीन भवन का निर्माण करवाया गया! इस उपलक्ष में शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 28 वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह दि.01/09/2024,रविवार को जो मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के सभागार कक्ष में आयोजित हुआ जहाँ श्रीनाथजी मंदिर मंडल के अध्यक्ष गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री को प्रदान किया गया! यह सम्मान उनकी और से श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय ने ग्रहण किया ! इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय ने तिलकायत श्री की ओर से शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का मंच पर फेंटा बांधकर, रजाई एवं ऊपरना ओढ़ाकर व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया! इस अवसर पर तिलकायत श्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, श्रीनाथजी मंदिर के पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास व कैलाश पालीवाल उपस्थित थे !
