फिल्म एक्टर की समस्याओं के समाधान को लेकर हुई बैठक
डीपी न्यूज नेटवर्क
मावली,ओमप्रकाश सोनी । सुखाड़िया समाधि,उदयपुर पर रंगमंच व फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकरों की द्वितीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें थिएटर एक्टर व उदयपुर एक्टर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी, मावली ने बताया उदयपुर में फीमेल व चाइल्ड आर्टिस्ट की बहुत कमी है इस पर भी चर्चा हुई ,थिएटर व फ़िल्म एक्टर कल्याण वैष्णव ने बताया कि अगर उदयपुर का कोई भी उम्र के लड़के ,लडकिया, या महिलाये खासकर छोटे बच्चे,बच्चियां एक्टिंग सीखना चाहे तो उदयपुर एक्टरर्स एसोसिएशन उनको एक्टिंग सिखाने को लेकर भी कुछ प्रयास करेगा । जिसमे रंगमंच व फ़िल्म से जुड़े कलाकार,फ़ाहरुख शेख,कल्याण वैष्णव,उपेंद्र व्यास,जयेश सिंधी,मनोज शर्मा,फहराना मैडम,गणेश वैष्णव,मोहसिन खान,दीपिका सांखला,अश्वीना पंवार,जितेंद्र खारा,हेमन्त राठौड़ आदि उपस्थित रहे ।
