शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई
डीपी न्यूज नेटवर्क
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) की बैठक राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु के सानिध्य में आयोजित हुई। जिसमें ब्लॉक महामंत्री गौरीशंकर खटीक ने बताया की संयुक्त शिक्षक स्नेह मिलन एवं चिंतन सम्मेलन राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के तत्वाधान में दिनांक 8 सितंबर 2024 को स्नेह मिलन कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिला प्रतिनिधि माधव लाल गमेती ने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा निम्नानुसार तृतीय श्रेणी स्थानांतरण, डी पी सी तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी और व्याख्याता ,ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना ,अधिशेष कार्मिकों का समायोजन ,स्टाफिंग पैटर्न ,टी एस पी से नॉन टीएसपी समायोजन से वंचित शिक्षकों का समायोजन टी एस पी में करना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्थाईकरण एवं वेतन निर्धारण किया जाए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय के लिए जो परीक्षा हुई उसमें मूल जिले में कार्यरत शिक्षको को 10अंक अलग से दिए जा रहे हैं जो कि न्याय उचित नहीं है साथ ही शिक्षा विभाग का पंचांग शिविर में संशोधन नहीं कर सभी अवकाश शिविरा पंचांग के अनुसार यथावत रखे जाएं l प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने चर्चा के दौरान सभी मांगों का निस्तारण के लिए उच्च अधिकारियों एवं राज्य सरकार को ज्ञापन सोपा जाएगा। इस दौरान केशव कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह मीणा, प्रधान लाल गुर्जर, राजेंद्र कुमार जाटव, सुनील कुमार महावर, सत्यनारायण गुर्जर, गुलाब वर्मा, हेमन्त मिश्रा, बद्रीलाल सालवी, रमेश चंद्र बामणिया, भूपेंद्र कुमार जाटव, लाला राम वर्मा, लव कुमार, शोभित, हीरा लाल डांगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
