शिक्षा विभाग के आदेशों ने खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षकों को बनाया फुटबॉल ।
उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । एक ही दिन में दो विभागीय आदेश मजाक बनी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजन असमंजस में प्रतियोगिता करवाएं या नहीं करवाएं खेलकूद प्रतियोगिताओं के एक दिन पहले सुबह प्रदेश में जिला व राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता स्थगन के आदेश आते हैं और शाम को दूसरे संशोधन आदेश में प्रतियोगिता आयोजित करवाने के आदेश शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर में आयोजित करवाई जाने वाली 14,17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं मजाक बन गई है । एक तरफ शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश अतिवृष्टि व खेल मैदाने में पानी भराव को देखकर प्रतियोगिताएं शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे प्रतियोगिता स्थगन के आदेश जारी कर नई तिथि 8 सितंबर से प्रथम समूह की प्रतियोगिताएं आयोजन की घोषणा करती हैं वहीं शाम को माध्यमिक निदेशालय ने 6:00 बजे व प्रारंभिक निदेशालय से रात 11:00 ने संशोधित आदेश जारी किया जिसके अनुसार जिन जिलों में बारिश नहीं है वहां पर संशोधित आदेश प्रभावी नहीं होगा वहां प्रतियोगिताएं होगी।
निदेशालय की ओर से शुक्रवार को पहले संशोधित आदेश के बाद प्रतियोगिता स्थगित होने की जानकारी मिलने पर शारीरिक शिक्षक व खिलाड़ी वापस अपने मूल स्थान पर लौट गए अब उसी दिन शाम को नए संशोधित आदेश होने से खिलाड़ी आयोजक व शारीरिक शिक्षक असमंजस में है कि ना तो फाइल ना ही ड्रॉ निकाले गए और ना ही खिलाड़ी आयोजन स्थल पर पहुंचे हैं तो क्या किया जाए ।
पहले 20 अगस्त से होनी थी प्रतियोगिताए ।
निदेशालय की ओर से 30 अगस्त को सुबह 10:30 बजे आदेश जारी किए गए तब तक खिलाड़ी वह शारीरिक शिक्षक प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो चुके थे आदेश आने के बाद उन्हें विद्यालय के लिए लौटना पड़ा वापस शाम व रात को जारी संशोधित आदेश के बाद खिलाड़ियों व शारीरिक शिक्षकों का खेल स्थलों पर पहुंचना संभव नहीं है इससे पूर्व भी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 अगस्त को होनी थी जो स्थगित की गई थी राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी व प्रदेश महामंत्री डां.भैरू सिंह राठौड़ का कहना है कि इस तरह के आदेशों से खिलाड़ी शारीरिक शिक्षकों व आयोजकों में असमंजस है कि पहले आदेश को माने या दूसरे आदेश को 31 अगस्त से शुरू होनी थी प्रतियोगिताएं ।
शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार से प्रदेश में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं की जानी थी लेकिन विभिन्न खेल मैदाने में जल भराव होने व कई जिलों में मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना के कारण प्रतियोगिता आयोजित किया जाना संभव नहीं था निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी की ।
संशोधित कार्यक्रम
प्रथम समूह 8 से 12 सितंबर जिला स्तर
राज्य स्तर 17 से 23 सितंबर
द्वितीय समूह 16 से 20 सितंबर जिला स्तर
26 सितम्बर से 2 अक्टूबर राज्य स्तर
तृतीय समूह 23 से 27 सितंबर
4 से 10 अक्टूबर राज्य स्तर
चतुर्थ समूह 18 से 22 अक्टूबर जिला स्तर
5 से 11 नवंबर राज्य स्तर
