ऋषभदेव में अखिल भारतीय पुलक मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन 29 को 

डीपी न्यूज नेटवर्क 

ऋषभदेव,शुभम जैन । भारत गौरव राष्ट्र संत राजकीय अतिथि शांतिदूत आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के सानिद्य में ऋषभदेव के गुरुकुल में 29 सितंबर शुक्रवार को 27 वा राष्ट्रीय महा अधिवेशन होने जा रहा हे । ऋषभदेव के राष्टीय पुलक जन चेतना मंच एवम राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना हे। वही पुलक सागर जी महाराज श्री का चातुर्मास भी इस बार ऋषभदेव में आनंदमय हो रहा हे। ऋषभदेव मंच के कार्यवाहक संरक्षक नवीन दोवडिया ने बताया की इस अधिवेशन में संपूर्ण देश से लगभग 400 शाखाएं सहभागिता करेगी । मंच परिवार के दोनो मंच अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की उपस्तिथि इसमें रहेगी । ऋषभदेव मंच के अध्यक्ष राकेश वानावत ने बताया की इस अधिवेशन में गुरुदेव आचार्य श्री पुलक सागर के आशीर्वाद और सानिध्य में मंच परिवार की नवीन मंच डायरेक्टरी का विमोचन भी होगा जिसमे मंच की कार्यकारिणी ,समस्त मंच के पधाधिकारी एवम सदस्यो का परिचय होगा । यह अधिवेशन एक तरह से दो दिवसीय होगा, अधिवेशन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय भक्ति से ओत प्रोत एवम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे । मंच के मुकेश भानावत और सचिन गंगावत ने बताया की अधिवेशन को लेकर सदस्यो में काफी उत्साह दिख रहा है , जिसको लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर तरह की कमेटी बनाई गई हे जिसमे आवास ,भोजन, रजिस्ट्रेशन, स्वागत आदि सम्मिलित हे। सभी कमेटियों के अलग अलग संयोजक नियुक्त किए गए हे 400 साखाओ से लगभग 800 लोगो के आने की संभावना लग रही हे।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान  

मंच के पुस्पदंत भवरा ने बताया की मंच आइडियल जैसे कार्यक्रम की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। मंच के प्रतिभावन सदस्यो को प्रोत्साहित भी किया जाता है । 29 सितंबर को यह अधिवेशन संपन्न होगा ,जिसमे की पूरे भारत से आए समस्त शाखाओ के कार्य को देखकर उनके अनुरूप सम्मानित किया जाता है । महिला जागृति मंच की अध्यक्षा सुषमा पंचोली ने बताया की पूर्व के अधिवेशन में जहा बेस्ट शाखाओं का अवार्ड दिया जाता है उसमे ऋषभदेव की शाखा ने करीब 3 बार यह अवार्ड जीता है , साथ ही मंच की शाखा आष्टा भी कई बार इस विशेष पुरुस्कार को जीत चुका हे। उत्तर प्रदेश ,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र ,vदेहली के साथ ही ऋषभदेव के आस पास बांसवाड़ा, डूंगरपुर, खेरवाड़ा ,उदयपुर शहर , किशनगढ़, अजमेर, जयपुर से भी अधिक से अधिक लोगो की इस अधिवेशन में सम्मिलित होने की आशा हे।

 

इनपुट सहयोग : सचिन गांगावत 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!