कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ऋषभदेव कांग्रेस कार्यालय का लोकार्पण,3 को आयेंगे ऋषभदेव
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ दयाराम परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आगामी 3 तारीख को प्रातः 10 बजे ऋषभदेव कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे । परमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को रोड पर छोड़कर नहीं जाना चाहता हूं मेरे दिल में हमेशा यह ख्वाहिश रही थी कि खेरवाड़ा की तरह ऋषभदेव में भी एक शानदार कांग्रेस कार्यालय बने आज वह मेरी ख्वाहिश पूरी हुई है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि डॉक्टर परमार के इस उपकार को हम नहीं हमारे आने वाली पीढ़ी याद करेगी । ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताएं और सभी लोगों से आवाहन किया कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाकर के सभा को सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका सभापति मनीष कुमार मीणा ने कहा कि डॉक्टर दयाराम जी परमार ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में एक और उपहार कांग्रेस कार्यालय के रूप में दिया है जो सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान केसर देवी मीणा ने कहा कि हम सबको मिलकर के इस कार्यक्रम को सफल बनाना है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करना है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयप्रकाश ,पूर्व शिक्षा उपनिदेशक भूपेंद्र कुमार जैन, सरपंच संघ के अध्यक्ष हजाराम मीणा , देहात जिला के सचिव कांतिलाल कलाल, धनपाल जैन, जिला परिषद सदस्य सविता देवी मीणा ,सरपंच चंपालाल मीणा, बद्रीलाल मीणा, शांतिलाल मीणा, थावरचंद मीणा ,राजेंद्र मीणा ,कावरचन मीणा, सतीश कुमार मीणा, सूरजमल मीणा, अशोक कुमार मीणा ,भेरूलाल मीणा, कृष्ण लाल मीणा, बद्री लाल मीणा ,पूर्व सरपंच हजारीलाल मीणा, नाथूलाल मीणा, संदीप मीणा, अर्जुन मीणा, लक्ष्मण सिंह मीणा, पार्षद दया प्रकाश पहाड़,अशोक कुमार जैन ,दशरथ कुमार , महावीर जी नागदा, प्रदीप कुमार जैन सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेंद्र कुमार जैन ने किया।
