अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना और अकबर को महान बताना महान मूर्खता थी : शिक्षा मंत्री दिलावर

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना और अकबर को महान बताना महान मूर्खता थी। ये मेवाड़, राजस्थान और आन-बान-शान के प्रतीक महाराणा प्रताप का अपमान है। महाराणा प्रताप हमारे संरक्षक थे, जिन्होंने झुकना कभी स्वीकार नहीं किया। शिक्षा मंत्री ने स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर कहा कि हमने सभी कक्षाओं की किताबें देख ली हैं। अभी तक किताबों में ऐसा नहीं है। यदि होगा तो सब किताबें जला देंगे। शिक्षा मंत्री रविवार को उदयपुर दौरे पर थे। उन्होंने मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के विवेकानंद सभागार में हुए भामाशाह सम्मान समारोह में शिरकत की। वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर होने रिजल्ट का इंतजार करने की बात कही।

जिस मुगल शासक अकबर ने बड़ी संख्या में हत्याएं करवा दी थी। उस अकबर को महान बताते रहे। जिन्होंने अकबर को महान पढ़ाया, उससे बड़ा दुश्मन इस मेवाड़ में और राजस्थान में नहीं हो सकता। मैं आपके सामने शपथ लेकर निवेदन करता हूं कि राजस्थान की किसी किताब में कभी भी अकबर जैसे लुटेरे, आक्रमणकारी, बलात्कारी को सम्मान नहीं दिया जाएगा। वह महाराणा प्रताप से बड़ा कैसे हो सकता है वह तो लुटेरा और आक्रांता था। वह महान कैसे हो सकता है। ऐसे व्यक्ति को सम्मान देने वाले कभी भी ऊपर नहीं आ पाएंगे, पाताल में जाएंगे।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!