न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रथम मासिक बैठक दांतारामगढ़ में सम्पन्न,संघठन विस्तार,पत्रकारोे के हितो की रक्षा को लेकर की गई विस्तृत चर्चा
डीपी न्यूज़ , दांतारामगढ़ । सीकर जिले के दांतारामगढ़ में न्यू जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संघ की प्रथम मासिक बैठक मैढ क्षत्रिय स्वर्णकोर संघ भवन में आयोजित की गई।जहां संघठन अध्यक्ष गौरव थत्तै,उपाध्यक्ष गिरधारी सोनी,महासचिव विश्राम सैनी ने संघठन कार्यशैली से पत्रकारो को अवगत करवाया।
बैठक में जूम मीटिंग के माध्यम से दौसा, जयपुर,चितौडगढ़, सीकर,पालीरावतभाटा,उदयपुर,राजसमन्द,अजमेरनागौर सहित विभिन्न जिलों के सैकडों पत्रकार जुडे ओर संघटन की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओ को पदाधिकारीयों से साझा किया।
बैठक को डिटिजल माध्यम से संचालित करते हुये संघठन सचिव पन्नालाल चौहान ने बताया कि यह राजस्थान का पहला संघठन है जिसकी पहुच राजस्थान के हर पत्रकार तक होगी।साथ ही हर ग्रामीण पत्रकार भी डिजीटल तरीके से सदस्या ग्रहण कर अपनी समस्या देश,राज्य ओर स्थानीय पत्रकारों से साझा कर सहायता प्राप्त कर सकता हैं।

वही संघठन का सदस्य बनने पर उसे न्यूज लिखना,विडियो न्यूज बनाना सहित पत्रकारिता संबंधी सभी जानकारीयां वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा निःशुल्क प्रदान की जायेगी।जिससे की उसे ग्रामीण स्तर तक संघठन की सहायता प्राप्त हो सके ओर वह अधिक से अधिक पत्रकार हितो में कार्य करने अग्रणी रहें।इस दौरान पीपीटी के माध्यम से सभी पत्रकारों को संघठन की कार्यशैली,विजन एवं उददेश्य से अवगत करवाया गया जिसे पत्रकारों ने खुब सराहा ओर संघठन निर्माण के लिये गौरव थत्तै ओर सभी पदाधिकारीयों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में प्रदेश सह सचिव शुभम भार्गव,जयपुर जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा,सीकर जिलाध्यक्ष विनोद धायल,चितौडगढ़ जिलाध्यक्ष हरिमोहन राठौड,दौसा जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी,नरेश कुमावत,श्यामसुन्दर शर्मा,दिनेश जांगिड,रामकुमार सैन,विमल नागौरा,हनुमानसिंह बुरानियां,गौरी शंकर शर्मा,बंशीलाल जाट,ओमप्रकाश सैनी,जगदीश प्रसाद शर्मा,वीसी चौधरी सहित अनेक पत्रकारों ने डिटिजल माध्यम से भी बैठक में भाग लिया।
इनपुट : नितेश पटेल
