राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2024 : निदेशालय बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने ली अधिकारियों एवं समिति प्रभारीयो की बैठक,पूर्व में किए ऐसे आयोजनों के अनुभव किये साझा

  • किसी भी भामाशाह को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका रखें पूर्ण ख्याल व्यवहार में झलकना चाहिए सम्मान
  • सुझाव के बाद संयुक्त निदेशक जैन ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे हैं 28 वे राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारी का जायजा लेने आए शिक्षा निदेशालय बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने आज आयोजन हेतु लगे अधिकारियों एवं विभिन्न समितियां के प्रभारी तथा सह प्रभारी की बैठक ली। प्रतिनिधि मंडल के अधिकारियों ने पूर्व में आयोजित किए गए भामाशाह सम्मान समारोह के अपने अनुभवों को सजा करते हुए कहा कि समस्त प्रकार की तैयारी के बावजूद भी कई बार तत्कालित परिस्थितियों ऐसी बन जाती हैं की जिसकी हमें तैयारी नहीं होती है उन परिस्थितियों को हमें धैर्य पूर्वक उनका सामना करना है। आने वाले भामाशाहों को आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखना है उन्होंने आयोजन स्थल पर जाकर के व्यवस्थाओं का

अंतिमिकरण किया। सभी के व्यवहार से आने वाले मेहमानों का सम्मान हो ऐसा भी झलकना चाहिए। उन्होंने वन टू वन चर्चा करके आज तक की जा चुकी तैयारीयो का गहनता से जायजा लिया। नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग महेंद्र कुमार जैन ने प्रतिनिधि मंडल से प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए सभी समिति प्रभारी को कल प्रातः 9 बजे आयोजन स्थल स्वामी विवेकानंद सभाकर पहुंचकर अपनी अपनी फाइनल रिहर्सल करने के निर्देश दिए। ।

जेन ने बताया कि भामाशाह को सम्मान स्वरूप ताम्रपत्र, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल,शॉल, बैज, माला एवं स्मारिका भेंट की जाएगी । इसी प्रकार से भामाशाहों को तैयार करने वाले प्रेरकों को भी प्रमाण पत्र सहित ताम्रपत्र, श्रीफल, स्मारिका आदि से सम्मानित किया जाएगा। सहायक निदेशक सुशील गुप्ता ने बताया कि निदेशालय से प्रतिनिधिमंडल के आने से अनेक नए सुझाव प्राप्त होने से कार्यालय एवम विभिन्न समिति प्रभारियों एवं अधिकारियों में उत्साह का संचार हुआ है। आज भी एनसीसी व स्काउट दल के छात्र-छात्राओं द्वारा अपना अभ्यास सत्र चलाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!