68 वी ब्लॉक स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

उदयपुर । 68 वी ब्लॉक स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विवेक पब्लिक माध्यमिक विद्यालय खैरवाडा परिसर में आज संपन्न हुआ। विवेक पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सुथार ने बताया की 19 वर्ष में सुलई विजेता और जवास उपविजेता तथा 17 वर्ष में मॉडल स्कूल खैरवाडा विजेता और लराठी उपविजेता को पारितोषिक और शिल्ड अतिथियों ने प्रदान की। प्रतिनियुक्त सभी अंपायर को भी प्रतिक चिन्ह प्रदान किया गया। शानदार आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने विवेक संस्थान के संरक्षक पन्नालाल कलाल और निदेशक ऋतुराज कलाल का पगड़ी और उपरणा औंढाकर सम्मान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशवंत डामोर सीबीईओ, अध्यक्ष लाल शंकर पांडोर प्रधानाचार्य खैरवाड़ा,अति विशिष्ट अतिथि पन्नालाल कलाल संरक्षक विवेक स्कूल,भूपेंद्र मेघवाल प्रधानाचार्य, पर्वत सिंह गरासिया प्रधानाचार्य, शांतिलाल कलाल प्रभारी,भारत भूषण जोशी सह प्रभारी, निदेशक ऋतुराज कलाल, वंदना तंबोली सीडब्लूएसएन तथा विशिष्ट अतिथि अब्दुल हफीज मकरानी, चंदुलाल पटेल, सूर्या खोखरिया, लक्ष्मीलाल मीणा, जीवतराम कोपसा, योगेश मीणा, सुरेश परमार, दिनेशचंद्र मीणा,धर्मेंद्र राठौड़,अनिल व्यास, अताउल्लाह खान, बसंतीलाल पटेल थे। संचालन नितु सदारंगानी,विनोद कल्याणा, छबीलाल मीणा और गणेशलाल मीणा ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!