दो गुटों में झड़प, एक स्कॉर्पियों को किया आग के हवाले ;पुलिस बोली-मामला अवैध बजरी खनन से जुड़ा

डीपी न्यूज नेटवर्क 

दो गुटों के बीच लाठी भाटा जंग के बीच बदमाशों ने एक स्कार्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दो स्कॉर्पियो गाड़ियों को बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संभवतया मामला अवैध बजरी परिवहन और रॉयल्टी वालों के बीच का है ।

गांव पाडोली स्टेशन के एक ग्रामीण ने बताया कि आज सुबह 7 बजे क्षेत्र में छपरी गांव की ओर स्पीड से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी का तीन गाड़ियां पीछा कर रहीं थीं। आगे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी का गंव में घुसते ही होली थाड़ा में एक टूटी नाली में टायर फंस गया। इस दौरान गाड़ी में सवार लोग तो मौके से भाग निकले। वहीं पीछे से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी ने फंसी हुई गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद लाठी डंडों से दूसरी गाड़ी में सवार लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो में आग लगा कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक अल्टो कार भी छापरी के पास क्षतिग्रस्त मिली। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और जलती स्कॉर्पियो की आग बुझाई।

सूचना पर डीएसपी अनिल सारण और एसएचओ रतन सिंह जाप्ते के साथ मौके पहुंचे। जहां जली हुई स्कार्पियो और पास में खड़ी दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर पाडोली चौकी में रखवा दिया।

पांडोली स्टेशन निवासी रतन माली ने बताया-सुबह उसके घर के बाहर धमाके की तेज आवाज आई। जब वह बाहर निकाला तो एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी नाली में फंसी हुई थी। जबकि दूसरी उसके मकान की चार दीवारी से टकराई हुई थी। जिसमें से निकले चार-पांच लोग नाली में फंसी गाड़ी में आग लगाकर भागते दिखाई दिए। खुद के मकान के बाहर जलती गाड़ी देख गांव की पुलिस चौकी पर कॉल किया। परिवार के लोगों के साथ मोटर लगा कर आग बुझाना शुरू किया। ये कोन लोग थे,उसे पता नहीं।

गांव के ही रतन लाल ने बताया- जब स्कॉर्पियो एक दूसरे का पीछा कर रही थी। वह खेत से पैदल आ रहा था। घटना स्थल के पास ही आगे चल रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी थी। जिससे वो दूर जा गिरा। उसने नाली में फंसी गाड़ी से दो लोगों को भागते हुए देखा। इसके बाद क्या हुआ उसे पता नही।

एसएचओ रतन सिंह ने बताया कि पांडोली स्टेशन में एक स्कार्पियो के जलने और एक स्कार्पियो पास में दूसरी खड़ी होने की जानकारी मिली थी। जिस पर हम मौके पर पहचे। मौके से दो स्कॉर्पियो जप्त की गई है। उनके नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता कर उनको बुलाया जा रहा है। संभवतया यह मामला अवैध बजरी परिवहन और रॉयल्टी ठेकेदारों के बीच का हैं। इसमें किसी के घायल होने या मारपीट होने जैसी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सिर्फ यही पता चला की एक स्कार्पियो में पीछे से आई स्कॉर्पियो वालों ने आग लगा दी और सभी वहां से भाग निकले।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!