पीडब्ल्यूडी का खंडहर क्वार्टर धड़ाम से गिरा,2 बाइक मलबे के नीचे दबने से हुई क्षतिग्रस्त

डीपी न्यूज नेटवर्क 

डुंगरपुर शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच गांधी आश्रम के पास पीडब्ल्यूडी का नकारा जर्जर हाल एक क्वार्टर धराशायी हो गया। गनीमत रही की क्वार्टर में कोई रह नहीं रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वही क्वार्टर के पास खडी दो बाइक मलबे के नीचे दब गई, जिससे दोनों क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मलबे को हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, नकारा घोषित क्वार्टर में रहने वाले कार्मिकों को भी क्वार्टर खाली करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

डूंगरपुर शहर के गांधी आश्रम के पास पीडब्ल्यूडी के सरकारी क्वार्टर बने हुए हैं। सभी क्वार्ट्स की हालत जर्जर है, जिसके चलते विभाग ने सभी को नकारा और असुरक्षित घोषित कर रखा है। शहर में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह अचानक क्वार्टर नम्बर 174 धराशाही हो गया। क्वार्टर गिरने के आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। गनीमत रही की क्वार्टर में कोई परिवार नहीं रह रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं, क्वार्टर के पास ही राहुल जैन समेत काम पर आए मजदूर की 2 बाइक मलबे के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई है। क्वार्टर गिरने की सूचना पर पीडब्ल्यूडी के डूंगरपुर अधिशासी अभियंता हरीश रोत व उनकी टीम मौके पर पहुंची। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बिजली विभाग की टीम बुलवाकर पहले बिजली लाइन को बंद करवाया। उसके बाद मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। धराशायी हुए क्वार्टर के पास अन्य क्वार्ट्स को भी विभाग ने नकारा और असुरक्षित कर रखा है, लेकिन उनमें परिवार रह रहे हैं। हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने उन परिवारों को क्वार्टर खाली करने के नोटिस दिए हैं।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!