नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार,4 महीने से थे फरार

डीपी न्यूज नेटवर्क,सलूंबर । नाबालिग से रेप के आरोप में 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जंगल से पकड़ा गया है। घटना उदयपुर की लसाड़िया थाना इलाके में 3 महीने पहले की है। थानाधिकारी हर्षराज सिंह शक्तावत ने बताया- आरोपी मोतीलाल(19) पिता जगदीश मीणा और जगदीश(41) पिता हीरालाल मीणा निवासी वेलीफला कालीभीत को गिरफ्तार किया है। 17 साल की नाबालिग को घर पर अकेला देखकर पिता-पुत्र उसके घर गए। किडनैप कर अपने घर लेकर गए थे। करीब दो महने तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया। जैसे-तैसे नाबालिग जान बचाकर वापस आई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एसपी राजेश कुमार यादव के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दोनों आरोपियों को लसाड़िया के सुनसान जंगलों से गिरफ्तार किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!