बिजली विभाग की लापरवाही से पण्डित दिन दयाल नगर मे रहने वाले परिवार परेशान, ना ही अधिकारी, ना ही जनप्रतिनिधि सुन रहे है उनका दर्द
डीपी न्यूज नेटवर्क,दिनेश कलाल । बिजली विभाग की लापरवाही से पण्डित दिन दयाल नगर मे रहने वाले परिवार पानी के लिए परेशान हो रहे है ,ना अधिकारी, ना ही जनप्रतिनिधि सुन रहे है। पिछले 7 दिनों से दक्षिणी विस्तार में मुख्यमंत्री आवास योजना में बने ब्लॉक R1 में पानी की सप्लाई बिजली विभाग की डीपी में सिर्फ सिंगल फेज़ आने व केबल का फाल्ट बताए जाने व कॉलोनी वासियों द्वारा शिकायत दर्ज होने पर भी ना तो बिजली विभाग ने और ना ही जलदाय विभाग ने और ना ही युआईटी के अधिकारियों ने कोई सुध ली है ! बार बार शिकायत करने पर भी अधिकारी लोग सिर्फ टालमटोल का रवैया अपना रहे है व शिकायत करने पर फोन को भी साइलेंट मोड़ पर कर देते है।।
हम सभी कॉलोनी वासी पिछले 7 दिनों से पानी की मोटर जो कि 3 फेज़ कनेक्शन की है उसमे पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने के कारण चालू नही हो पा रही है हमे मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत की हुई है जिसका निवारण नही होने पर उस शिकायत को बिना देखे जांचे बन्द कर दिया गया इसी तरह से अजमेर विधुत निगम में भी शिकायत की गई लेकिन वहां भी बिना जांचे शिकायत को बिना सूचना के बंद कर दिया गया।।
