महर्षि भीलूदास मंदिर निर्माण के 84 वर्ष बाद कलश ध्वज दंड स्थापित

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । श्री मुरली मनोहर मंदिर शिखर पर मेवाड़ के गणमान्य पंचों की उपस्थिति में वाल्मीकि समाजजन ने हर्षोल्लास से किया कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण। दिनांक 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं महर्षि नवल जयंती के पावन अवसर पर मेवाड़ सकल वाल्मीकिजन एवं वाल्मीकि विकास पंचायत संस्थान के सौजन्य से मुरली मनोहर मंदिर, अंबा माता के शिखर पर कलश स्थापना एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सैकड़ों महिलाओं ने बरसते जमाझम पानी में सिर पर मंगल कलश लिए डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए और थिरकते मंगल गीत गाते चल रही थी। इस दौरान विशाल ध्वज दंड को लेकर बड़ी संख्या में युवा भक्तिभाव से नाचते गाते आनंद ले रहे थे। अंबामाता मंदिर प्रांगण में आमंत्रित संतों का फूल माला, मेवाड़ी पाग और शाल पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया। पंचायत संस्थान अध्यक्ष कैलाश गहलोत, पूर्व पार्षद दिनेश कल्याणा, प्रकाश चौहान, महिपाल चौहान, प्रहलाद चौहान, हेमेंद्र चौहान, भंवर राठौड़, अंबा लाल चंदेल इत्यादि सभी समाजजनों ने मेवाड़ के पंचों और साधुओं का स्वागत किया।

स्वागत में क्षेत्रीय पार्षद शंकर चंदेल, लोकेश कोठारी एवं समाजसेवी सिद्धार्थ सोनी ने जगह-जगह पर शोभायात्रियों को शीतल पेयजल एवं फूलों की वर्षा करते हुए स्वागत किया। इस दौरान बस्तीवासियों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में नवयुवक कलब (NYC) के युवाओं ने जोरदार आतिशबाजी एवं महर्षि भीलूदास महाराज के जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। कलश एवं ध्वज दंड लेकर हवन किया गया तथा महाआरती करने के बाद मेवाड़ के सकल पंचों, साधु-संतों के समक्ष महर्षि भीलूदास महाराज के वंश परिजन अंबा लाल चौहान, हेमेंद्र चौहान, प्रकाश चौहान, प्रहलाद चौहान, महिपाल चौहान एवं पंचायत संस्थान, अध्यक्ष एवं घर-गुवाड़ी के गणमान्य सदस्यों ने कलश और ध्वज दंड को हाथों में लेकर शिखर पर चढ़कर स्थापित किए हर्षोल्लास और भव्य आतिशबाजी के साथ मंत्रोच्चार से कलश स्थापना तथा ध्वजारोहण किया। इस दौरान भारी संख्या में हरिकीर्तन मातृ शक्ति वाहिनी, महिला मंडल, अंबा माता ने श्री कृष्ण के जयकारे और मंगल गीत गान कर ।कार्यक्रम की पूर्णाहुति के बाद सभी संतों द्वारा महर्षि भीलूदास महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी को संबोधित किया। सभी संतों ने उनके द्वारा किए गए समाज कार्य की प्रशंसा पर प्रकाश डालते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया पंचायत संस्थान के महासचिव बाबूलाल घांवरी ने सबके समक्ष प्रस्ताव रखा महर्षि भीलूदास महाराज ने समाज में जो शिक्षा की अलख जागृत की और जगाने का कार्य किया वह शून्य मात्र हो गया है, इसके लिए महर्षि भीलूदास महाराज मेमोरियल वेलफेयर ट्रस्ट का गठन करना नितांत आवश्यक है जिसके जरिए समाज के सदस्यों को आजीवन सदस्य बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है। सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण के लगभग 84 वर्ष बाद मंदिर शिखर निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी एवं निर्माण हेतु मेवाड़ सकल वाल्मीकि समाज द्वारा और अंबा माता पंचायत संस्थान की ओर से किए गए प्रयास पर सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया गया।शोभायात्रा में संत रामप्रताप महाराज उदयपुर, संत रामदास महाराज, गिरडिया, संत प्रेमानंद महाराज, कानोड, संत ब्रह्मनाथ महाराज, संत माधु राम महाराज, सरदारगढ़, संत शंकरानंद महाराज, भीलवाड़ा, संत प्यारेलाल सोनवाल, खांखला, पंडित भवानी शंकर आचार्य, चित्तौड़गढ़, संत प्रकाश नकवाल, भीलवाड़ा, संत हरिलाल जादू, सुरेश छापरवाल, रामलाल चौहान, नाथद्वारा, संत राधाकिशन लोट, संत राधाकृष्ण पंवार, मदन जी कलोशिया, कांकरोली, पूरण छपरीबंद, कुंवारियां, मुरली गोरण, पुर, श्यामलाल राठौड़, नेतावल, रामचंद्र परमार, सलूम्बर, श्यामलाल पंवार, बस्ती, रमेश गंगट, चित्तौड़गढ़, दिलीप बेनीवाल, प्रभूलाल कंडारा, चित्तौड़गढ़, कैलाश कोदली, तारा चंद कल्याणा, उदयपुर, विनोद राठौड गांधीनगर, बाबूलाल चौहान, दीपक प्रताप जी चांवरिया, हीरालाल परमार, इत्यादि अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए खांखला निवासी प्यारेलाल सोनवाल द्वारा सभी अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद व्यवस्था करने पर पंचायत संस्थान द्वारा उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें शाल, पाग, उपरना एवं मेवाड़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त इस कार्य की सफलता हेतु दानदाताओं ने भी खुलकर सहयोग किया। महिपाल चौहान ने 21000/- रुपये, बाबूलाल चौहान ने 11000/- रुपये, राजस्थान सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष मदन केसरिया ने 11000/-, मंदिर पुजारी मोहनलाल लोदा ने 10000/-, कमल खोखर ने 5000/-, हीरालाल परमार ने 5000/- रुपये, निलेश पुरिया ने 2100/- रुपये, शांतिलाल गुस्सर दरोली ने 1700/- आशा परिहार ने 1100/-, राजेश खोखर, जासमा ने 1100/- बदाम देवी, सलूबर ने 1100/- रुपये, गोविंद कल्याणा सरदारगढ़ हाल ढेबर कालोनी ने 2100/- बाबूलाल कछोटिया, गांधी सागर, मध्यप्रदेश ने 1100/- और रामलाल घारू, अंबा माता से 1500/- नकद राशि देकर इस पुण्य कार्य में आहुति देकर धर्म कार्य को पूरा करने पर उनका आदरपूर्वक आभार जताया।अंत में महाप्रसाद प्राप्त करने के बाद रात्रि 9 बजे भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो देर रात तक सभी श्रद्धालुओं ने भव्य आनंद की अनुभूति प्राप्त की और रात्रि के 12 बजे सभी संत, महंतों ने भगवान कृष्ण के जन्म दिवस पर भावविभोर हो कर दर्शन किए। तपश्चात कृष्ण लीलाओं पर आधारित भजनों का आनंद लेते सुबह पांच बजे आरती की गई कार्यक्रम की अनंत सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया वाल्मिकी विकास पंचायत संस्थान अंबामाता ने

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!