राजस्थान समग्र भील वर्ग ने आरक्षण मंच के बेनर चले ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान समग्र भील वर्ग आरक्षण मंच के बैनर तले समस्त अनुसूचित जनजाति वर्ग ने मावली उपखण्ड अधिकारी मावली को मुख्यमंत्री ,प्रधानमंत्री राष्ट्रपती, राज्यपाल तथा जनजाति आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमे बताया कि हाल ही मे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 7 जजो की संवैधानिक बेंच द्वारा ST,SC आरक्षण में वंचित जातियों को लाभ दिलवाने के लिए कोटे मे कोटा तय करने का समर्थन किया गया साथ ही भील, सहरीया, गरासीय जनजातीय समाज को जनसंख्या के आधार पर ST मे कोटे का लाभ दिलवाया जाये। इस इस मौके पर राजस्थान भील समाज विकास समिति तहसील अध्यक्ष भंवर भील. तहसील युवा अध्यक्ष देवीलाल भील, थामला कालानाडा नाथू भील, भगा भील, डालू भील, बाबू लाल भील. मदन, मोती भील, लच्छीराम भील, भगवती लाल, किशन लाल भील, लोकेश भील सहित कई समाजजन उपस्थित थे।
