दो दिवसीय वाकपीठ संपन्न

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के गड़वाड़ा भानसोल में स्थित सोनल मां के मंदिर परिसर में दो दिवसीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक वाकपीठ आयोजित हुई।

इस अवसर पर भामाशाह आई श्री कंकू केसर मां, सुंदरलाल बोहरा, अशोक बोहरा, नितेश खटीक,हीरालाल सुथार, घीसू लाल चारण, नारायण लाल गाडरी, शांतिलाल खटीक, राजेंद्र बोहरा, शंकर लाल जैन के तत्वावधान में वाकपीठ सम्पन्न हुई सचिव योगेश जैन ने आभार जताया ।

वाक पीठ में मां शारदे के वंदन अभिनंदन के साथ शुरू हुई। प्रथम सत्र में वार्ताकार जगदीश चंद्र पालीवाल द्वारा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी- 2020 पर बात की।

दूसरे सत्र मे एसीबीईओ प्रकाश चंद्र चौधरी के द्वारा प्रशासनिक वार्ता एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये । तृतीय सत्र में वार्ताकार सुरेंद्र सिंह राव द्वारा शिक्षक के दायित्व एवं कर्तव्य पर विस्तृत चर्चा की। अंतिम सत्र में सहायक लेखा अधिकारी आशीष कुमावत के द्वारा एस एन ए पोर्टल पर जानकारी प्रदान की।वाकपीठ अध्यक्ष नरेंद्र आमेटा के अनुसार समापन समारोह के मुख्य अतिथि आई श्री कंकू केसर मां एवं पुष्कर लाल आमेटा थे

विशिष्ट अतिथि श्याम लाल आमेटा, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य मृदुला औदीच्य व लक्ष्मण थे। आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कस्वा के अनुसार इस अवसर पर पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र पालीवाल, दोनों वाकपीठ के सचिव योगेश कुमार जैन व नरेश आमेटा ,प्राथमिक विद्यालय वाकपीठ के अध्यक्ष राधा मोहन पालीवाल तथा विभिन्न शिक्षक संघो के प्रतिनिधि धुली राम डांगी , सुरेश देशबंधु, शंकर लाल खटीक, शैलेश कोठारी, सुधीर शर्मा, शंकर लाल जाट ,चंद्रशेखर चौधरी ,खेमराज करेला प्रबोधक संघ के सुखलाल डांगी, रामचंद्र लौहार ओमप्रकाश दाधीच, विजय आमेटाआदि उपस्थित थे।

प्राथमिक विद्यालय सचिव नरेश आमेटा के अनुसार समापन समारोह में कवि कानू पंडित द्वारा शिक्षाप्रद कविताओं एवं स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी एवं हास्य रचनाओं से सभी को श्रोताओं को गुदगुदाया।

समापन समारोह में सेवानिवृत होने वाले संस्था प्रधान दिनेश श्रीमाली एवं कुसुम लता का अभिनंदन किया गया।

समारोह का संचालन नरेंद्र कुमार आमेटा द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!