मगारावि ऋषभदेव का स्मार्ट स्कूल की दिशा में एक और कदम
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ऋषभदेव में प्रधानाचार्य महोदया की पहल पर अभिभावकों के सहयोग से गत सत्र में करीब 2,50,000 रुपए की लागत से 75″ के 02 डिजिटल इंटरएक्टिव बोर्ड लगवाए गए थे। अध्ययन व अध्यापन कार्य में इनकी महत्ता व उपयोगिता को देखते हुए वर्तमान सत्र में पुनः अभिभावकों के सहयोग से लगभग सवा लाख ₹ की लागत से आज एक और 75″ डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल इंस्टॉल करवाया गया है। इस तरह से भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में कक्षा 9 से 11 तक तीनों ही कक्षा स्मार्ट क्लास रूम के रूप में संचालित हो रही हैं। वर्तमान में विद्यालय में कुल 5 डिजिटल इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड लगे हुए हैं।
