बारीश के चलते चौराई गॉव में एक केलुपोश मकान कि छत गिरी,खस्ताहाल सड़क बनी कीचड़ का तालाब

कल्याणपुर, अशोक वैष्णव । क्षेत्र में गत चार दिन से रिमझीम बारीश व कभी तेज बारीश हो रही है । इसी के चलते चौराई गॉव में । एक केलुपोश मकान कि छत गिरी मकान मालिक नाथुलाल सपरिवार बाहर गये हुए थे ।बडा हादसा टल गया अब छत को पुनः ढकने के जतन कर रहे है वही बिछीवाडा में फसल आडी पड गयी है ।अभी भी लोडंदा बांध 21 फीट भराव क्षमता वाले बांध में पानी नही भरा हे ग्रामीण लोंडदा बांध के भरने कि प्रतिक्षा कर रहे है । वही कल्याणपुर कस्बे से वनोर तालाब मार्ग से कटेव मार्ग कि सडक खस्ताहाल महेश मीणा का कहना है कि बारीश के चलते मार्ग पर जगह जगह कीचड फेल चुका है दुपहिया व चौपहिया वाहन धारी नही निकल पा रहे है | कही बार प्रशासन को डामरीकरण करने के लिए कहा आश्वासन के अलावा कोई काम नही हुआ ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!