संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन ने मनाया कृष्णोत्सव

चेन्नई,डीपी न्यूज नेटवर्क । संस्कृति कल्चरल फाउंडेशन ने चेन्नई के मैल्लापुर स्थित “म्यूजिक अकाडेमी” में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्णोत्सव का आयोजन किया।  स्वागत अभिव्यक्ति देते हुए संस्कृति के अध्यक्ष श्री विमल चोरडिया ने प्रायोजक, क़द्रदान सदस्यों और अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम के चेयरमैन श्री आदेश डागा ने बताया कि संस्कृति एवं क़द्रदान के ६० कलाकारों ने नृत्य,गीत एवं नाटक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया है।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती रीता चोरडिया, श्रीमती रेखा डागा एवं श्रीमती रजनी गोयल ने दीप प्रज्वलित से की ।संस्कृति के गायक कलाकार श्रीमती मंज़ू सारडा, श्रीमती अनामिका अग्रवाल ,श्रीमती निर्मला कोठारी ,श्री आदेश डागा ,श्री महेश दम्मानी, श्री राकेश बिनायकिया,श्री अशोक कोठारी ,श्रीमती अलका मेहता ,श्रीमती रजनी गोयल, श्रीमती एकता चोरारिया एवं श्री विमल चोराडिया ने भगवान कृष्ण पर आधारित गीतों की प्रस्तुति देकर सदन को भक्तिमय बना दिया। महाभारत के अध्याय से नाटक के द्वारा भीष्मपितामह का किरदार श्री शिखर कोचर एवं श्री कृष्ण का किरदार श्री संदीप चोरारिया ने और उद्धव का किरदार श्री नवीन राठौड़ ने बख़ूबी निभाया।मास्टर विनीत लुणावत् ने बाल कृष्ण के किरदार से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। नाटकों का निर्देशन श्री शशिकांत बाँठिया ने किया । इस कार्यक्रम के सूत्रधार श्री गिरी बागरी थे  । कार्यक्रम के आयोजन में सनम आँचलिया,देवरतन डागा,गंभीर चोरडिया ,उत्तम सोलंकी ,कमल जैन, राजकुमार दम्मानी एवं जयंतीलाल तेलीसरा और राजेश सुराणा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रश्मी राठौड़ ने किया ।सचिव श्री राजेश सुराणा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!