मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के गोविन्द पुरा के भदेरिया जी बावजी के मंदिर पर मंगलवार को गुर्जर समाज की बैठक हुई, जिसमे देवनारायण भगवान के नीलाधर घोड़ा के जन्मोत्सव के उपलक्ष मे रथयात्रा का आयोजन दिनाक 9 सितम्बर 2024 को रखा गया। यात्रा का शुभारम्भ नवानिया मोटा देवरा से वल्लभनगर, गोलवाड़ा(गोविन्दपूरा ), वाजविया, मानमथरा मावली चौराहा होते हूए माँ पनाधाय स्मारक स्थल वाड़ा बड़ियार पर समापन होगी।