दो दिवसीय वाक पीठ प्राथमिक,उच्च प्राथमिक अयोजित
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के भानसोल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़वाड़ा में दो दिवसीय संस्था प्रधान वाक् पीठ अयोजित हुईं। जिसमें वाक् पीठ अध्यक्ष नरेन्द्र आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, मुख्य अतिथि मृदुला सेवा निवृत प्रधानाचार्या, विशिष्ट अतिथि राधामोहन पालीवाल, जगदीश चंद्र पालीवाल , प्रधानाध्यापक मुकेश चंद्र कक्ष्वा ,राजेंद्र सिंह सारंग देवोत, नरेश आमेटा ,योगेश जैन ,शैलेश कोठारी, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,खेमराज करेला ,कमल चंद्र डांगी, शंकर लाल जाट, नारायण लाल डांगी ,सुधीर शर्मा ,सुख लाल डांगी ,ओम प्रकाश मेघवाल, पवन खटीक, ओम प्रकाश दाधीच ,भामाशाह के रूप में सुरेश चन्द्र बोहरा, नाथू सिंह चारण आदि अतिथि उपस्थित हुए सर्वप्रथम मां शारदे को माला पुष्प एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद सभी अतिथियों का कुमकुम से तिलक मेवाड़ी पगड़ी ओपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। जगदीश पालीवाल ने प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जोड़ने तथा नामांकन के ठहराव से संबंधित जानकारी दी गई।प्रथम सत्र में कस्तूरी सेवा समिति के अध्यक्ष उदयपुर डॉक्टर रक्षित आमेटा ने विद्यालय के बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास शिक्षा से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गईं द्वितीय सत्र में आर, पी ,पंकज जोशी ने विद्यालय शाला दर्पण की जानकारी दी गईं इस दौरान मावली ब्लॉक के समस्त प्राथमिक,उच्च प्राथमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र कुमार आमेटा द्वारा किया गया ।
