विप्र फाउण्डेशन ऋषभदेव का संगमेश्वर में एक दिवसीय वन विहार कार्यक्रम

ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विप्र फाउण्डेशन ब्लाॅक शाखा ऋषभदेव का एक दिवसीय वन विहार कार्यक्रम संगमेश्वर् महादेव मंदिर दोवडा डूंगरपुर में रखा गया। जिसमें ब्लाॅक के समस्त विप्र साथियों ने भाग लिया। ब्लाॅक ऋषभदेव द्वारा संगमेश्वर् महादेव मंदिर में अच्छी बरसात की कामना, सामाजिक समरसता एवं विश्व कल्याण के लिये मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक रूद्री का पाठ षोडपोउपचार पूजन एवं भजन किर्तन किया गया। इसके पश्चात बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष के सी शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर प्रमुख नरेन्द्र भण्डारी थे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिला ‘ महामंत्री हनुमन्त रावल थे। कार्यक्रम की शुरूआत में आराध्य देव भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

जिलामंत्री हनुमन्त रावल ने विप्र फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की।ब्लाॅक अध्यक्ष शिवनारायण त्रिवेदी ने क्षेत्र में विप्र बंधुओ की बढती समस्याओं आंकाक्षाओं को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान खुला मंच में विप्र साथीयों ने वर्तमान समस्याओं को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में विप्र फाउण्डेषन द्वारा निर्धारित वर्ष 2024-26 हेतु ब्लाॅक युवा एवं ऋषभदेव नगर की नवीन कार्यकारीणी का विस्तार कर पदाधिकारीयों का सम्मान व शपथ दिलाई गयी। विप्र फाउण्डेशन जिला महा मंत्री धीरज त्रिवेदी एवम् ब्लाॅक युवा ऋषभदेव के अध्यक्ष दीपक अर्दवी की अनुशंषा पर उपाध्यक्ष रोशनलाल मेनारिया, कपिल जोशी, गोपाल सोमपुरा महामंत्री हितेष विप्र, सहसचिव प्रमोद सेवक, प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष भूपेश सोमपुरा, मिडिया प्रभारी यशत्रिवेदी, जयदीप सेवक, विधि प्रकोष्ठ निलेश रावल, संगठन मंत्री राजेष जोशी, हितेष सेवक, संजय त्रिवेदी, भूपेश पण्ड्या, शीतल रावल का मनोनयन किया गया।

ऋषभदेव नगर युवा अध्यक्ष उत्सव रावल की अनुशंषा पर उपाध्यक्ष कुलदीप त्रिवेदी, यतिश रावल, महामंत्री अरूण त्रिवेदी कोषाध्यक्ष हर्षिल सोमपुरा, राजेश मेनारिया, सहसचिव रितीक शर्मा सार्थक भण्डारी संगठन मंत्री भावांश सेवक, मेहुल रावल, उज्जवल पहाड, मिडिया प्रभारी नील रावल अक्षय सोमपुरा, भाविन रावल विधि प्रकोष्ठ योधन अर्द्धवी एवं खेलमंत्री अरविन्द सोमपुरा एवं दिव्य त्रिवेदी का मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष सुरेशत्रिवेदी द्वारा सभी विप्रजनों का आभार प्रकट किया गया। संचालन गोपाललाल शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में ब्लाॅक उपाध्यक्ष डाॅ. करूण सोमपुरा हितेष मेहता महामंत्री भानु रावल, नगर मंत्री त्रिभुवन रावल, राजेन्द्र प्रसाद अर्द्धवी, गिरीश भण्डारी, भर्तहरि शर्मा, मुकेश व्यास, गोपाल पहाड, दिनेश रावल, दया प्रकाश पहाड, बालकृष्ण रावल, तरूण सोमपुरा, गोपाल त्रिवेदी संजय रावल, संतोष रावल प्रकाश त्रिवेदी, ओमप्रकाशअर्द्धवी महेश पहाड सहित कई विप्र साथी उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!