चंगेड़ी में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित जल मंदिर एवं साइकिल स्टेण्ड का किया लोकार्पण
डीपी न्यूज नेटवर्क
उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भामाशाहों के सहयोग से निर्मित जल मंदिर एवं साइकिल स्टेण्ड का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता मावली के मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सरपंच श्रीमती सुमित्रादेवी जाट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। इस अवसर पर वदाम जल मंदिर के भामाशाह रमेशचन्द्र सामोता एवं साइकिल स्टेण्ड के भामाशाह माधवलाल धोलियाएभामाशाह मोहनलाल जाट बतौर अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। श्रीमती वदाम देवी सामोताएप्रधानाचार्य वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरीएसचिव प्रदीपसिंह नेगीएडाॅण्जैनेन्द्र कुमार जैनएईंटाली पीईईओ मनोज कुमार समदानीएआमली पीईईओ मीठालाल लौहारएविधायक प्रतिनिधि हीरालाल जाटएभामाशाह चम्पालाल जाट आदि बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। चंगेड़ी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार व स्टाफ ने अतिथियों एवं भामाशाहों का पगड़ीएतिलक एवं उपरने द्वारा स्वागत किया। भामाशाह रमेश सामोताएमाधवलाल धोलिया एवं मोहनलाल चवेल का भामाशाह सम्मान पत्र द्वारा सीबीईओ सुथार एवं अन्य शिक्षा अधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। सम्मान पत्र का वाचन श्रीमती मधुबाला चाष्टा द्वारा किया गया। भामाशाहों के प्रेरक कमलाशंकर दाधीचएमोहनलाल लौहार व सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। स्कूली बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रकाश कोठारीए अशोक पालीवालएसंतोष गुप्ताएगणेशलाल जाटएपीईईओ स्कूलों के संस्था प्रधानएकमल सोनी आदि उपस्थित थे। भामाशाहों एवं अतिथियों को स्नेहभोज दिया गया। संचालन माधवलाल गाडरी ने किया।
