ऋषभदेव में भारत बंद का दिखा मिला झूला असर : 12 बजे तक रहा बंद,भीम आर्मी ने रेली निकालकर सौंपा ज्ञापन
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । ऋषभदेव में भारत बंद का मिला झूला असर दिखा । 12 बजे तक आंशिक बंद रहा उसके बाद अधिकांश दुकानें खुली । सुबह इक्का दुक्का दुकानें खुली लेकिन भीम आर्मी द्वारा बन्द करवाई गई । भारत बंद के आह्वान पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता बस स्टेंड पर एकत्रित हुए । जहा से बंद का आह्वान कर रेली के रूप में बाजारों से होते हुए उपखंड मुख्यालय पहुंचे जहा पहुंच कर भीम आर्मी के बैनर तले उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर St Sc आरक्षण में वर्गीकरण लागू नही करने की मांग की । इस दौरान भीम सेना जिला प्रभारी कृष्ण भाई , महासचिव हीरालाल, मिडिया प्रभाती अशोक, उप प्रधान शंकर लाल कलासुआ , पंचायत समिति सदस्य दिनेश अहारी , अमृत लाल मीणा, विधायक प्रत्यासी विनोद जी मसार , लक्ष्मण अहारी , ड्राईवर यूनियन बलॉक अध्यक्ष शिव लाल, दीपक अहारी , राहुल अहारी मेघवाल समाज के अध्यक्ष चंपालाल मेघवाल और कमलेश विहात आदि मौजूद रहे
