अंबेडकर विचार मंच गंगापुर द्वारा उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत को समानिया राष्ट्रपति महोदया के नाम से दिया ज्ञापन
डीपी न्यूज नेटवर्क,विनोद कुमार रेगर
गंगापुर (भीलवाडा) । शिवरात्रि गेट से विशाल जन समुदाय के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जुलूस के रूप में एसडीम ऑफिस गंगापुर में समानिया राष्ट्रपति महोदया के नाम उपखंड अधिकारी गंगापुर के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अ संवैधानिक निर्णय के खिलाफ कानून पारित करवाने के लिए आज गंगापुर बंद रखा गया। अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों में वर्गीकरण के विरुद्ध जबरदस्त विरोध था आरक्षण की संविधान में जो मूल अवधारणा है जातिगत छुआछूत के कारण संविधान निर्माताओ उनके कल्याण के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं को रखा गया 1 अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को दिए जाने वाले आरक्षण को संसद में नवी अनुसूची में डाला जाए 2 हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में वर्गीकरण करने का जो निर्णय राज्य सरकार को दिया है उसे निरस्त किया जाए एवं अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों में इसमें फूट डालने का काम किया है 3 भारत गणराज्य में ठेका प्रथा एवं निजीकरण को तुरंत बंद किया जाए एवं उसमें एससी एसटी के आरक्षण के अनुसार पदों का चयन किया जाए 4 अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों पर अत्याचार दूर किया जाए एवं उनकी जमीनों से कब्जा को हटाया जाए 5 राष्ट्र की संपत्तियों को कुछ धन्ना सेठ को सौंप कर राजकोष की हानि हो रही है और कुछ लोगों को ही फायदा मिल रहा है उसे बंद किया जाए। आदि विभिन्न मांगो के संबंध में आज उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर अंबेडकर विचार मंच गंगापुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र जीनगर, उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र रेगर, मदन लाल जीनगर, योगेश चंदेल, नवरत्न चंदेल, रेगर सेवा संस्थान गंगापुर के अध्यक्ष कैलाश चंद्ररेगर, विनोद बु लीवाल, चैनसुख जीनगर, नवरत्न बेरवा, सज्जन बेरवा, रोशन लाल सालवी, शिवलाल जीनगर, श्रवण लाल रेगर ईश्वर लाल रेगर, देवकिशन बलाई आदि कई अंबेडकरवादी उपस्थित थे
