भीषण सड़क हादसा : बाइक स्कूटी की भिड़ंत में पिता पुत्री की मौत,5 अन्य घायल


ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर जिले के ऋषभदेव ब्लॉक में ग्राम पंचायत कोझावाड़ा में बाइक और स्कूटी आमने सामने भीड़ गई । हादसा इतना भीषण था की पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए ।

मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार सुवेरी निवासी चुन्नीलाल पिता लालचंद मेघवाल अपने परिवार के साथ ऋषभदेव की ओर से सुवेरी जा रहा था की अचानक कोझावाड़ा मोड़ पर तेज गति से बाइक सवार आए ओर टक्कर मार दी । हादसे में स्कूटी सवार चुन्नीलाल,उसकी पत्नी रतन देवी, दो पुत्री धर्मिष्ठा और भारती  घायल हो गए  एवं बाइक सवार कोझावाड़ा निवासी राहुल, हेमंत और गजेंद्र भी गंभीर घायल हो गया । जिन्हे 108 की सहायता से ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहा चिकित्सक ने चुन्नीलाल और उसकी पुत्री धर्मिष्ठा को मृत घोषित किया एवं अन्य घायलों का प्राथमिक उपाचर कर उदयपुर रेफर किया । पुलिस ने परिजनों के पहुंचने पर शवो को मुर्दाघर में रखवाया ।  पोस्टमार्टम आज होगा ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!