उदयपुर में छात्र से चाकूबाजी मामले में प्रधानाचार्य निलंबित एवं कक्षाध्यापक एपीओ

उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर के सरकारी स्कूल में चाकू के हमले से घायल छात्र की मौत के मामले में शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है। साथ ही एक वरिष्ठ अध्यापक को भी एपीओ किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीकानेर आशीष मोदी ने यह आदेश जारी किए। इस आदेश में बताया गया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टियानी चौहट्टा, उदयपुर की 10वीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह पूरी घटना स्कूल गेट के पास घटित होने में प्रिंसिपल और पूरे स्टाफ की लापरवाही सामने आई है।

इस मामले में उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल ईशा धर्मावत को निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। प्रिंसिपल का मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर रखा गया है।

इसी प्रकार उदयपुर संभाग के संयुक्त निदेशक महेंद्र कुमार जैन ने वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार जारोली (क्लास टीचर) को एपीओ कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठाई है और उनका मुख्यालय सीबीईओ भैसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ कर दिया गया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!