मावली में राम रसोड़े का शुभारंभ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । लोकदेवता बाबा रामदेवजी के धाम रामदेवरा जाने वाले भक्तों की सेवार्थ राम रसोड़े का शुभारंभ बिजली विभाग शिव मंदिर मावली पर हुआ।
शुभारंभ के अवसर पर आयोजित देव पूजन में राम रसोड़े के संरक्षक सुरेश लावटी, रोशन सुथार थे।इनके अतिरिक्त चंद्रशेखर शर्मा ,महेश शर्मा, कैलाश गायरी,हीरा लाल गायरी ,छगन चौधरी,सुनील डागलिया,विनोद रेगर,पिंटू रेगर,विष्णु शंकर चौधरी, अभिषेक सालवी ,दिनेश टेलर,मोहन जाट,गोपाल टेलर ,हर्षित जैन,वक्तावर गुर्जर,पप्पू गायरी आदि भक्तजन उपस्थित थे।
आपको बता दे कि रामादल परिवार मावली एवंम समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह रामसोड़ा विगत 24 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित हो रहा हैं इसके अन्तर्गत रामदेवरा जाने वाले सभी पदयात्री,मोटरसाइकिल सवार,बस एवं चार पहिया वाहन सवार सभी भक्तजन रसोड़े पर प्रसाद पाते हैं ।
