कल्याणपुर : छोटे भाई ने बडे भाई पर बीयर की बोतल से ताबडतोड वार कर ले ली जान
डीपी न्यूज नेटवर्क
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के चौराई उपलाघाटा में छोटे भाई ने बडे भाई की ले ली जान । थानाधिकारी उम्मेदीलाल ने बताया कि प्रार्थी अनिल कुमार मीणा पुत्र रामाजी निवासी चौराई ने थाने में रिपोर्ट दी । रिपोर्ट में बताया कि हम पांच भाई है बडा भाई नरेन्द्र अपने परिवार के साथ मेरा तीसरा भाई ईश्वर पुत्र रामा व छोटे भाई शैलेष और विकास, मेरी बहिन ममता, सविता व जियाजी चतरा त्योहार को देखते हुए घर आए हुए थें । रात को सभी ने मिलकर खाना खाया । खाने खाकर सभी सो गये थे। सुबह 4:00 से 5:00 बजे के बीच भतीजा बद्रीलाल मीणा आया व कहने लगा पापा उठ नहीं रहे है । खुन से लतपत चित्त अवस्था में पडे हुए है। अनिल बताता है कि मौके पर पहूंचा तो मेरे भाई के मुंह पर बीयर की बोतल से ताबड तोड वार किया हुआ था । वहां बोतल के कांच के टुकडे पडे हुए थे । मेरी भाभी निरमा को घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मुझे घटना के बारे में नही पता । घटना के वक्त मेरा तीसरा भाई ईश्वर पुत्र रामा घर से घायब था । प्रार्थी अनिल ने शक जताया कि उसके भाई की हत्या भाभी निरमा व तीसरे भाई ईश्वर ने मिलकर की है । घटना स्थल पर थानाधिकारी मय मौके पर पहुंचे। मौका मुआवना किया । शव को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर ले गये जहां पीएम करा कर शव परिजनो को सुपुर्द किया। ग्रामीण बताते है कि बचपन में माँ बाप के गुजर जाने के बाद ये पांचो भाई मिलकर रहा करते थे । बडे भाई ने सबका लालन पालन किया था । किसी अनबन के कारण त्योहार के दिन छोटे भाई ने घटना को अंजाम दिया । पूलिस विभिन्न पहूलओ को देखते हुए मामले का अनुसंधान कर रही है।
