त्रिवेदी अध्यक्ष,रावल महामंत्री नियुक्त
ऋषभदेव,डीपी न्यूज नेटवर्क । विप्र फाउंडेशन जॉन (1-A) के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार विप्र फाउंडेशन पश्चिम देहात जिला उदयपुर के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री हनुमंत रावल एवम् ब्लॉक अध्यक्ष शिव नारायण त्रिवेदी की अनुशंसा पर विप्र फाउंडेशन ऋषभदेव नगर कार्यकारिणी का वर्ष 2024 – 26 के लिए गठन किया गया जिसमें सुरेश चंद्र त्रिवेदी नगर अध्यक्ष एवं त्रिभुवन रावल नगर महा मंत्री के रूप में मनोनयन कर नियुक्ति प्रदान की। जिले एवम ब्लॉक के निर्देशानुसार ये शीघ्र ही अपनी नगर की कार्यकारणी घोषित करेंगे।
