रक्षाबंधन के दिन बहन की इज्जत हुई तार तार,सलूंबर के गिंगला में मासूम से गैंगरेप
सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । सलूंबर जिले के गींगला थाना अंतर्गत गिंगला गांव में सोमवार शाम को एक आदिवासी नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है ।
मिली जानकारी के अनुसार बालिका बकरिया चराने के लिए गई हुई थी वही से अज्ञात लोगों द्वारा बालिका को अगवा कर दुष्कर्म किया गया और रात को गांव में छोड़ गए जहा बालिका के परिजनों को जब मामले का पता चला तो वे उसे प्राथमिक स्तर पर किसी निजी क्लीनिक पर ले गए तथा वहा से उदयपुर रेफर किया गया । मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । वृत अधिकारी जिला सलूंबर डिप्टी हितेश मेहता ने विशेष टीम गठित कर मामले की जांच शुरु की ।
वही सूत्रों से खबर आ रही है की बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है उप सरपंच गींगला नाथू भाई कोलावत ने बताया की मामले को लेकर व्यापारिक संगठन ने बैठक बुलाई है घटना को लेकर आमजन में आक्रोश व्याप्त है ।
