कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ स्टूडेंट का अंतिम संस्कार : पिता और भाई ने दी मुखागिनी, बडी संख्या में लोग रहे उपस्थित

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । शहर में चाकूबाजी में घायल स्टूडेंट की सोमवार को मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार आज कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। बच्चे को उसके पिता व चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। इससे पहले सुबह 4.30 बजे बच्चे के शव को परिवार को सौंपा गया था।

करीब सात बजे मृतक के घर से शवयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अंतिम यात्रा में उदयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा के साथ प्रशासन के बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

ड्रोन से अंतिम संस्कार की निगरानी की गई। यात्रा के पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उदयपुर शहर में आज भी नेटबंदी रहेगी। स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्‌टी है। समाज के नेताओं ने सभी से शांति की अपील की है।

विभिन्न मांगों पर बनी सहमति

सोमवार रात तक स्टूडेंट के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन व परिजनों के बीच वार्ता चलती रही। तीन मांगों पर सहमति के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इनमें 51 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, परिवार के 1 सदस्य को संविदा पर नौकरी और एसटी-एससी एक्ट मामले में कार्रवाई की मांग शामिल है। दरअसल, चार दिन पहले (16 अगस्त) उदयपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल स्टूडेंट की सोमवार दोपहर मौत हो गई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!