भटेवर चौकी के पुलिस जवानों को महिलाओं ने बांधी राखी

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । भटेवर चौकी पर रक्षाबंधन पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर भटेवर व बाठरड़ा खुर्द की महिलाओ ने भटेवर चौकी के पुलिस जवान रामनिवास, प्रद्युम्न को क्षेत्र की महिलाओं ने राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस आयोजन में रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया। ममता मेनारिया ने बताया कि हमने सोमवार को भद्रा काल की समाप्ति पर भटेवर चौकी के पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई, राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने महिलाओ को उपहार भी भेंट किए। पुलिस कर्मी महेंद्र ढाका ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने राखी बांधी हैं, हम एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। रक्षाबंधन रक्षा का प्रतीक है और पुलिस का कर्तव्य है कि वे समाज के सभी लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की रक्षा करें।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!