डुंगरपुर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर 2 मूर्तिकारों से 65 हज़ार रूपए ठगे

डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रोडवेज डिपो के पास 2 मूर्तिकारों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने उनकी तलाशी ली और 65 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गए। पैसे लिफाफे में लेकर डालने का झांसा देकर ठगी की गई। बाद में लिफाफे में पैसों की जगह कागज निकले। मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार गलियाकोट क्षेत्र के माविता निवासी राजमल डेंडोर और रमेश डेंडोर दोनों गुजरात के कलोल में मूर्तियों का काम करते हैं। राखी का त्योहार होने पर दोनों घर जा रहे थे। रविवार शाम के समय दोनों डूंगरपुर पहुंचे। यहां रोडवेज डिपो के पास खड़े थे। उसी समय 2 युवक आए और उनसे पूछताछ करने लगे। इस पर दोनों घबरा गए। पुलिसकर्मी की आईडी दिखाकर उनको डराया। तलाशी ली और पैसों के बारे में पूछा। राजमल में खुद के पास 42 हजार और रमेश के पास 23 हजार रुपए होना बताया। पुलिसकर्मी बताने वाले बदमाशों ने उनके रुपए लिए। वहीं चोरों से बचने के लिए ये रुपए लिफाफे में डालकर देने की बात कहते हुए एक लिफाफा पकड़ा दिया। उनके रुपए लिफाफे में होने का बताकर दोनों पुलिसकर्मी बताने वाले फरार हो गए। कुछ समय बाद उन्होंने खरीददारी के लिए लिफाफे से रुपए निकालने के लिए खोला तो अन्दर रुपए की जगह कागज के टुकड़े निकले। इसके बाद दोनों अपने घर चले गए। परिवार के लोगों के साथ ही सरपंच को घटना बताई। रविवार रात को वे वापस कोतवाली थाने पहुंचे और घटना को लेकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट लेकर पुलिसकर्मी बताकर ठगी करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!