केदारिया में केदारेश्वर महादेव निकले नगर भ्रमण पर 

केदरिया,कन्हैयालाल मेनारिया । श्रावण मास के अंतिम सोमवार से पहले ब्रम्ह नगरी केदारिया के राजा भगवान केदारेश्वर महादेव की नगर भ्रमण की आज दूसरी सवारी केदारिया में निकाली गई। पालकी निकलने के पहले मुख्य पुजारी महंत संध्यागिरी महाराज के नेतृत्व में महा रुद्राभिषेक किया गया व षोडशोपचार से पूजन अर्चन किया गया पूजन अर्चन के बाद भगवान की आरती उतारी गई। इसके पश्चात् भगवान केदारेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। नगर भ्रमण के दौरान पालकी के साथ कई गणमान्य नागरिक एवं सेंकड़ो श्रद्धालू शामिल हुए और हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूरे नगर की हर गली से भगवान केदारेश्वर गुजरे ।

भ्रमण यात्रा में आगे आगे घोड़े व बैंड बाजे चले तथा पालकी के साथ भगवान शिव व भूतों की मनमोहक झाकियों के साथ सेंकड़ो श्रद्धालू महिला पुरुष व बच्चे नाचते झूमते पुरे नगर में साथ साथ चले

मार्ग में जगह जगह खड़े सेंकड़ो श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल व हर हर महादेव के घोष के साथ पुष्प वर्षा कर भगवान केदारेश्वर का स्वागत किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!