न्यू जर्सी, अमेरिका में बसे भारतीयों ने न्यू जर्सी में 6 किमी. तक निकाली कावड़ यात्रा, शिवजी का किया जलाभिषेक

रास्ते में कावड़ियों का अमेरिकन, भारतीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया

वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । भगवान शिव के पावन मास सावन के सुअवसर पर देश के कई श्रद्धालु जगह-जगह से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं और श्रद्धालु भोलेनाथ को प्रसन्न कर रहे हैं। अब कांवड़ का यह महोत्सव विदेशों में भी देखने को मिल रहा है और सात समुंदर पार बसे भारतीय भी इससे अछूते नहीं है। कई लोग विदेशी धरती पर नोकरी के कारण या वहाँ बसने के कारण अपने क्षेत्र के धार्मिक कार्यों में शरीक नहीं हो पाते है। न्यू जर्सी, अमेरिका में रहने वाले मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (एमपी) के लोग रविवार को कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। न्यू जर्सी, अमेरिका से तुषार मेनारिया ने बताया कि रविवार को न्यू जर्सी, अमेरिका में रहने वाले मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (एमपी) गाँवो के भारतीयों ने न्यू जर्सी, अमेरिका में भारतीय संस्‍कृति की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए अपने घर से वेद मंदिर, न्यू जर्सी तक 6 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा निकाली।

अम्बालाल सोन्याणावाला ने बताया कि कावड़ियों ने अपनी कावड़ को सजाधजा कर और अपने मेवाड़ की पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता, पाग पहनकर व घर पर कावड़ का पूजन कर कावड़ यात्रा 6 टैंगलवुड लेन, ईस्ट ब्रंसविक से रवाना हुई, जो शेरवुड एवेन्यू, मिलटाउन रोड, साउथ मेन स्ट्रीट, फोर्ड एवेन्यू, नॉर्थ ब्रूक डॉ, रीवा एवेन्यू होते हुए 6 किमी. 2 घंटे में वेद मंदिर, मिलटाउन एनजे पहुँचे, जहां कावड़ियों ने शिवजी का जलाभिषेक किया, पूजन अर्चन किया। जिसमें रास्ते में कावड़िये हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयकारों के जयघोष करते हुए वेद मंदिर पहुँचे, रास्ते अमरीकन लोगो ने इस पल को कैमरों में कैद किया तो कुछ लोगो ने कावड़ियों का स्वागत किया तथा अमेरिकन लोगो ने भी हर हर महादेव का जयघोष लगाया। इस दौरान मेनार के नंदलाल चित्तोड़ा, मुकेश चित्तोड़ा, मनोहर चित्तोड़ा, ललित, तुषार मेनारिया, बाठरड़ा खुर्द के चंद्रशेखर मेनारिया, वाना के शंकरलाल, पुष्कर, आकाश मेनारिया, चौरवड़ी के वासुदेव मेनारिया और जीरन (एमपी) के दीपक जैन, मयन जैन अपने-अपने परिवारों के साथ कावड़ लेकर चले और देव मंदिर पहुँच शिवजी का जलाभिषेक किया, और अपनी भारतीय संस्कृति की विदेशों में भी छाप छोड़ रहे है। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर का राज्य न्यू जर्सी, अमेरिका में मेनार, वाना, बाठरड़ा खुर्द, चौरवड़ी, जीरन (एमपी), खेरोदा गांव के कई लोग बसे हुए है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!