मावली कावड़ यात्रा निकाल कर किया महादेव का जलाभिषेक 

मावली,ओमप्रकाश सोनी । नगर में श्रावण मास के चलते नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। आठवीं बार कावड़ यात्रा निकाली मावली गांव स्थित अखाड़ा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर मैं भ्रमण करते हुए मावली गांव स्थित एकलिंग जी के महादेव मंदिर पर पहुंच कर जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा अखाड़ा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर होली थडा, चमनपुरा,फतहनगर रोड, पुराना बस स्टैंड,पंचायत समिति के पीछे वाली गली,उदयपुर रोड, गायत्री नगर होकर मावली गांव स्थित शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कावड़ यात्रा पर क्षेत्र में कई जगह पुष्प वर्षा की गई।

नगर पालिका मावली की ओर से कई जगह स्वागत द्वार लगाए गए कावड़ यात्रा सम्पन्न होने के बाद पालिका की तरफ से खीर का प्रसाद वितरित किया गया। कावड़ यात्रा में हजारों की संख्या में महीलाए व पुरुष चल रहें थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!