मांडल ब्लॉक स्तर पर आजाद समाज पार्टी की कार्यकारिणी गठित

विनोद कुमार रेगर, डीपी न्यूज । 

मांडल (भीलवाड़ा) –आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बारोलिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद, के निर्देशानुसार एवं सत्यपाल चौधरी, रविन्द्र कुमार भाटी,प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया की अनुसंशा पर भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष चिरंजी लाल बारोलिया ने मांडल विधानसभा प्रभारी लेहरू लाल जी बेरवा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रामचंद्र बैरवा वे जिला उपाध्यक्ष महावीर जी बैरवा वे बुथ कबराडीया अध्यक्ष हीरालाल लाल वे बुथ मेलियास से बद्री लाल वे मेलियास से बुथ प्रभारी नारायण को मनोनीत कर ब्लॉक एवम बूथ समितियों के गठन करने की जिम्मेदारी सौंपी!ब्लॉक अध्यक्ष व जिला पर मनोनीत होने पर बैरवा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को मजबूत बनाने के लिए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मांडल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव ढाणियों तक पहुंच कर संगठन को मजबूत किया जाएगा ! कमजोर वर्गों के लोगो पर हो रहे अन्याय अत्याचारों के खिलाफ पार्टी मजबूती से पैरवी करेगी ! आगामी समय में प्रत्येक बूथ स्तर पर समितियों का गठन कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा और मांडल मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा!बैठक में,बंशी लाल रेगर,विनोद रेगर पंकज बारोलिया प्रहलाद बैरवा, राजकुमार भील प्रवीण रेगर सोनू रेगर रतन लाल बेरवा लादू लाल बेरवा सरवन बेरवा प्रकाश सालवी आदि आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे !

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!