निशानेबाज सुधा कुमारी जिला स्तर पर सम्मानित
भीलवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस समारोह पर भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में राजस्व उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह, जिला कलेक्टर नमित मेहता ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मूक बधिर निशानेबाज सुधा कुमारी को उनके अच्छे निशानेबाजी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया तथा भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओ के लिए शुभकामनाएं दी । समारोह में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठरी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।


